Home Sports ODI World Cup 2023: 2011 का बदला देना चाहते हैं शोएब अख्तर, भारत-पाकिस्तान फाइनल की कर रहे दुआ

ODI World Cup 2023: 2011 का बदला देना चाहते हैं शोएब अख्तर, भारत-पाकिस्तान फाइनल की कर रहे दुआ

0
ODI World Cup 2023: 2011 का बदला देना चाहते हैं शोएब अख्तर, भारत-पाकिस्तान फाइनल की कर रहे दुआ

[ad_1]

हाइलाइट्स

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाने वाला है.
पाकिस्तान एशिया कप का आयोजन कर रहा है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का मानना ​​है कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप और विश्व कप दोनों के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है की कि दोनों देशों के बीच रास्ते खुलेंगे. इसके साथ ही उन्होंने दोनों तरफ के लोगों से अपील की है कि वह सकारात्मकता फैलाए और अंतर को पाटने की दिशा में काम करें. लेकिन इसके साथ ही शोएब अख्तर ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत से 2011 में सेमीफाइनल में हार के लिए ‘बदला’ लेने का आह्वान भी किया है.

स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में शोएब अख्तर ने कहा, ”मैं भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल चाहता हूं, चाहे वे मुंबई में खेल रहे हों या अहमदाबाद में. भारत में जहां भी होता है. मैं फाइनल देखने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करूंगा. 2011 का बदला लेना है इस बार.”

पाक क्रिकेटर को हिंदुस्तानी लड़की से हुआ प्यार, 3 बेटियों की मां को दिया तलाक, संभाल रही करोड़ों का बिजनेस

भारत ने आईसीसी विश्व कप के 2011 के अंतिम-चार चरण में मोहाली में पाकिस्तान का सामना किया था. इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान के फील्डरों ने कई कैच छोड़े थे, जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 115 गेंदों में 85 रन की शानदार पारी खेली थी. तेंदुलकर ने अपनी इस पारी में 11 चौके लगाए थे. गौतम गंभीर ने इस मैच में 32 गेंदों में 27 रन और सुरेश रैना ने 39 गेंदों में 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 260 रन बनाए थे. हरभजन सिंह, आशीष नेहरा और मुनाफ पटेल की अगुआई में शानदार भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान लक्ष्य का सामना करने में नाकाम रहा था. पाकिस्तानी टीम 231 रन ही बना सकी और 29 रन से हार गई.

अजहर-मोनिका बेदी से हार्दिक पंड्या तक, 5 क्रिकेटरों के अफेयर की खबरों ने बटोरी सुर्खियां, हकीकत सोच से हटकर

1992, 1996, 1999 और 2003 में जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की लगातार पांचवीं जीत थी. भारत ने 2015 और 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ दो और आईसीसी वर्ल्ड कप मैचों में जीत दर्ज की और चिर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 100% रिकॉर्ड बनाया.

हालांकि, अगर दोनों टीमों का वनडे रिकॉर्ड देखें तो पलड़ा पाकिस्तान की तरफ झुका हुआ है. भारत और पाकिस्तान ने अबतक 132 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 73 पाकिस्तान ने जीते हैं और भारत के खाते में 55 जीत आई हैं. इसमें शारजाह में खेले गए मैचों में पाकिस्तान का लगभग एकाधिकार शामिल है.

बता दें कि शोएब अख्तर 2011 वनडे कप का हिस्सा थे, लेकिन उनके लिए यह एक भूलने योग्य टूर्नामेंट था. उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ तीन मैच खेले और भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. पल्लेकेले में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच आखिरी था, जो उन्होंने टूर्नामेंट में खेला था. इसके साथ ही यह उनका आखिरी मैच भी था, जो उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर खेला था. यह एक ऐसे खिलाड़ी के करियर का एक निराशाजनक अंत था, जिसके पास अभी भी सबसे तेज गेंद (161.3 किमी प्रति घंटे) गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड है.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, ODI World Cup, Shoaib Akhtar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here