Home Breaking News Tamil Nadu: श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को फिर हिरासत में लिया, CM स्टालिन ने PM मोदी से लगाई ये गुहार

Tamil Nadu: श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को फिर हिरासत में लिया, CM स्टालिन ने PM मोदी से लगाई ये गुहार

0
Tamil Nadu: श्रीलंका ने 12 भारतीय मछुआरों को फिर हिरासत में लिया, CM स्टालिन ने PM मोदी से लगाई ये गुहार

[ad_1]

DMK President MK Stalin

DMK President MK Stalin
– फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर से राज्य के भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर परेशान किए जाने की ‘खतरनाक आवृत्ति’ पर गुरुवार को चिंता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने केंद्र से श्रीलंका की हिरासत से ऐसे 28 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी का ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्यान में लाते हुए स्टालिन ने कहा कि उनमें से 12 को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने वाली दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त कर लिया। 

इसी साल 28 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए गए, चार नौकाओं को जब्त किया गया

उन्होंने कहा, ‘इस साल ही श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक 28 मछुआरों को गिरफ्तार किया और चार मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के हाथों लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। तमिलनाडु सीएम के बयान में कहा गया, ‘तमिलनाडु सरकार की ओर से भेजे गए विरोध के कई पत्रों के बावजूद यह उत्पीड़न अब भी जारी है। मछुआरों की गिरफ्तारी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here