[ad_1]

अमित शाह और जयराम रमेश
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेटिगेशन (CBI) चीफ को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का जिक्र किया है। चिट्ठी में जयराम रमेश ने लिखा कि वह अमित शाह को तलब करके पूछें कि उन्होंने किस आधार पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को ‘भ्रष्ट’ बताया? कांग्रेस सांसद ने सीबीआई चीफ से इस मामले की जांच की मांग भी की।
जयराम रमेश ने लिखा, ‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 17 फरवरी 2023 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि तत्कालीन मेघालय सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। अमित शाह भारत सरकार में गृह मंत्री हैं, ऐसे में वह सूचना और तथ्य उनके पास अवश्य रहे होंगे जिनके आधार पर वह ऐसे निष्कर्ष तक पहुंचे होंगे। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे कि अमित शाह तत्कालीन मेघालय सरकार के भ्रष्ट आचरण और गतिविधियों के संदर्भ में कदम उठाने में विफल रहे।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं राष्ट्रहित में आपसे आग्रह करता हूं कि अमित शाह को तलब किया जाए और उनसे वह सभी सूचना और तथ्य देने के लिए कहा जाए जिनके आधार पर उन्होंने ऐसा आकलन किया था। फिर मामले की जांच की जाए।’
[ad_2]
Source link