[ad_1]
साल 2020 एक ऐसा समय है, जिसे लोग भले ही याद न करना चाहते हों, लेकिन इसने हर शख्स के दिल और दिमाग में दस्तावेज की तरह छप गया है। साल 2020 से शुरू हुए कोरोना वायरस ने जमकर हाहाकार मचाया। कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन और वायरस से लोग जिस तरह जूझ रहे थे उसे दोबारा याद करो तो रुह कांप जाती है। आज यानि शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की भीड़ में कोविड-19 के दौरान की भयावहता को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। तो चलिए जानते हैं कि लोगों ने इस फिल्म पर अपनी कैसी प्रतिक्रिया दी है।
अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में निर्देशक के काम को खूब पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2020 में लगे लॉकडाउन की घोषणा के बाद अपने घर-गांव लौटने को मजबूर हुए लोग, कोरोना से मरते हुए लोग, फ्रंटलाइन वर्कर्स की कहानी को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Bheed Movie Review: पंकज कपूर के शानदार अभिनय से सजी ‘भीड़’, अनुभव की तंत्रत्रयी का श्वेत-श्याम प्रस्थान
In the darkest times faced by the nation, one man dare to make a difference. The world will watch the invisible story that was always hidden in plain sight. #Bheed in cinemas from today must watch. 😇 pic.twitter.com/YjoVZ2iYoT
— vineet (@vineet36182034) March 24, 2023
@AnubhavSinha‘s #Bheed is a powerful n gut wrenching representation of one of the biggest human tragedies unfolded during the unprecedented lockdown India faced. He brilliantly brings caste angle thru @RajkummarRao‘s character who delivers again with his superlative performance.
— Ravi Jain (@ravijain0701) March 24, 2023
लॉकडाउन के दौरान देश ने बहुत कुछ झेला। बहुत कुछ देखा, एक फिल्मकार के नजरिए से उस दौर में पलायन कर रहे लाखों मजदूरों की तकलीफों को @anubhavsinha ने बेहद असरदार तरीके से फिल्माया है। #RajkummarRao और #ashutoshrana जैसे कलाकारों ने #Bheed को एक दस्तावेज बना दिया है, देखिए जरूर..👍🥰 pic.twitter.com/ARD6kSKHq6
— MANISH KAUSHAL (@Immkaushal) March 24, 2023
दिल को छूती ,कटाक्ष करती एक मार्मिक फ़िल्म #BHEED 👏 @anubhavsinha @RajkummarRao @bhumipednekar @deespeak @Kritika_Kamra @ranaashutosh10 @aditya5221 #pankajkapur @AAFilmsIndia @BenarasM pic.twitter.com/eKzC596FdL
— Charanpreet Siingh (@Charanpreeet) March 24, 2023
भीड़ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, कृतिका कामरा और कई कलाकार शामिल हैं।
[ad_2]
Source link