Home Breaking News साउथ की इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे आमिर के बेटे जुनैद! पिता की तरह एक्टिंग में आजमाएंगे किस्मत

साउथ की इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे आमिर के बेटे जुनैद! पिता की तरह एक्टिंग में आजमाएंगे किस्मत

0
साउथ की इस फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे आमिर के बेटे जुनैद! पिता की तरह एक्टिंग में आजमाएंगे किस्मत

[ad_1]

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि, जुनैद खान को एक सुपरहिट साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए साइन किया गया है। जी हां, अब अपने पिता की तरह ही जुनैद भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। तमिल भाषा की हिट फिल्म ‘लव टुडे’ का हिंदी रीमेक बने जा रहा है, इस फिल्म में आमिर के लाडले नजर आने वाले हैं।



फैंटम फिल्म्स और सृष्टि आर्या इस सुपरहिट तमिल फिल्म का रीमेक बना रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने मेल लीड एक्टर को फाइनल कर लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए आमिर खान के बेटे जुनैद खान हीरो का रोल प्ले करते दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउन्समेंट नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, जुनैद को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है और वह जल्द ही फिल्म के फाइनल एक्टर हो सकते हैं।


तमिल भाषा में बनी ‘लव टुडे’ की स्टोरी की बात करें तो यह एक लव स्टोरी फिल्म है, जो पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट पांच करोड़ रुपये का था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में साउथ के जाने-माने एक्टर प्रदीप रंगनाथन और इवाना अहम भूमिका में नजर आए थे। वहीं, फिल्म का निर्देशन और लेखन भी प्रदीप ने ही किया था।


आमिर के लाडले जुनैद के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह इससे पहले यशराज बैनर की फिल्म ‘महाराजा’ में काम कर चुके हैं। बता दें कि फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी बेव सीरिज ‘प्रीतम प्यारे’ का भी हिस्सा हैं।


बता दें कि उन्होंने अपने पिता के साथ ही ‘लाल सिंह चड्ढा’के लिए भी ऑडिशन दिया था। जुनैद ने अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट्स, लॉस एंजिलिस से पढ़ाई की हैं और अब वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-  Vardhan Puri: सतीश कौशिक के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हुए वर्धन, साझा किया एक्टर का यह दिलचस्प किस्सा

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here