[ad_1]
Virat Kohli and Marcus Stoinis Clash: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और कंगारू ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस आपस में बुरी तरह भिड़ गए. बता दें कि विराट कोहली मैदान पर अक्सर अपने आक्रामक रवैए के लिए जाने जाते हैं. बल्लेबाजी हो या फील्डिंग विराट कोहली मैदान पर अपने तेवर बरकरार रखते हैं. विराट कोहली आक्रामक हैं और अपनी भावनाएं छिपाते नहीं. आक्रामकता ही विराट कोहली का सबसे बड़ा हथियार है, जिससे वह विरोधी टीमों में खौफ पैदा करते हैं.
[ad_2]
Source link