[ad_1]

पूर्णागिरी धाम में हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।
ये भी पढ़ें…Amritpal Singh: नेपाल भागने की आशंका से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, अमृतपाल समेत पांच आरोपियों के फोटो चस्पा
दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
[ad_2]
Source link