[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम के ओपनर ने शेयर किया खास वीडियो
टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के धुरंधर ओपनर शिखर धवन को टीम इंडिया के तीनों ही फॉर्मेट से फिलहाल बाहर कर दिया गया है. टेस्ट और टी20 से तो उनको चयनकर्ताओं ने काफी पहले बाहर कर दिया गया था लेकिन अब वनडे टीम से भी उनकी छुट्टी कर दी गई है. धवन इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो उनको टीवी डेब्यू की तरफ इशारा कर रहा है.
भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर शिखर धवन बेहद ही मस्तीखोर इंसान हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई एक्टिंग वीडियो वायरल हो चुके हैं. अब इस धुरंधर के टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में एक्टिंग करने की खबरें सुर्खियों में हैं. सीरियल के सेट से कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें शिखर धवन पुलिस के ड्रेस में गुंडों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shikhar dhawan
FIRST PUBLISHED : March 23, 2023, 20:16 IST
[ad_2]
Source link