[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रमियर लीग (IPL 2023) नजदीक आते ही धीरे-धीरे फैन्स पर भी भारतीय लीग का फीवर छाने लगा है. सभी टीमें नेट्स पर पसीना बहाकर अपनी तैयारियों को पूरा करने में जुटी हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के वीडियो ने सभी फैन्स को थोड़ा कंफ्यूज कर दिया है. माही को गेंदबाजी करते देखना काफी आकर्षक लगता है क्योंकि आमतौर धोनी क्रिकेट में ऐसा नहीं करते हैं. उनकी जिम्मेदारी विकेट के पीछे ग्लव्स पहनकर टीम का संचालन करने की होती है.
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की गेंद पर स्वयं माही ही बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं माहीं ने फ्रंट फुट पर आते हुए इस गेंद पर शानदार हवाई शॉट भी जड़ दिया. वीडियो के साथ कैप्शन में सीएसके की तरफ से लिखा गया द मल्टीवर्स ऑफ माही.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Cricket news, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : March 24, 2023, 20:40 IST
[ad_2]
Source link