[ad_1]
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) अब करियर के बुरे दौर से पूरी तरह से बाहर आ चुके हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान साल 2019 के बाद एक शतक के लिए तरस गए. एक वक्त पर उन्हें सचिन तेंदुलकर के शतकों का शतक बनाने के रिकॉर्ड का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन फॉर्म पर ऐसे काले बादल छाए कि उन्हें टीम से निकालने की बातें तक होने लगी. तमाम अटकलों को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे प्रोमिसिंग क्रिकेटर बन गए हैं. ऐसे हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आंकड़े इसकी गवाही देते हैं.
एशिया कप के बाद सबसे सफल बैटर
साल 2022 में एशिया कप के दौरान विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान अपने तीन साल लंबे शतकों के सूखे को खत्म किया था. किंग कोहली का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक भी था. एशिया कप के बाद वो टी20, वनडे और टेस्ट में मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 1,600 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में वो अन्य किसी भी क्रिकेटर से आगे हैं. विराट का बल्ला विरोधी टीमों पर खूब बरस रहा है.
एशिया कप से लेकर अबतक विराट कुल पांच शतक लगा चुके हैं. तीन शतक तो अकेले वनडे फॉर्मेट में पूर्व कप्तान के बैट से आए. एक टी20 और एक शतक टेस्ट में विराट ने लगाया. उनके बैट से तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 1,596 रन आए.
विराट आईपीएल में दिखाएंगे दम
लंबे वक्त से विराट कोहली आईपीएल में टॉप रन बनाने वाले बैटर्स की सूची में नजर नहीं आते हैं. शायद यह उनकी खराब फॉर्म के चलते हुआ. अब लय में लौटने के बाद फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली आईपीएल मे भी विरोधी टीम में खूब कहर ढाएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अबतक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. विराट से उम्मीद है कि वो इस सूखे को खत्म कर देंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Asia cup, IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : March 24, 2023, 18:33 IST
[ad_2]
Source link