Home Breaking News रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर असर: एयरफोर्स ने कहा-हथियारों की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाएगा रूस, जानें

रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर असर: एयरफोर्स ने कहा-हथियारों की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाएगा रूस, जानें

0
रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत पर असर: एयरफोर्स ने कहा-हथियारों की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाएगा रूस, जानें

[ad_1]

रूस-यूक्रेन युद्ध

रूस-यूक्रेन युद्ध
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत भी प्रभावित हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध का सीधा असर भारत की रक्षा विभाग पर भी पड़ा है। रूस ने इस साल जिन हथियारों की सप्लाई का वादा किया था, वो युद्ध के चलते पूरा नहीं हो सकता है। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी। कहा कि यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण रूस महत्वपूर्ण रक्षा आपूर्ति देने में असमर्थ है, जो उन्हें भारतीय सेना को आपूर्ति करना था। ये पहली बार है जब वायु सेना ने इस तरह का बयान दिया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायु सेना का बयान संसदीय समिति को सौंपा गया है। मंगलवार को इसे वेबसाइट पर प्रकाशित किया। भारतीय वायु सेना ने संसदीय समिति को बताया कि रूस ने इस साल बड़ी खेप में डिलीवरी की योजना बनाई थी, जो यूक्रेन में युद्ध के चलते पूरी नहीं होगी।

वहीं, न्यूज एजेंसी ने इस मसले पर नई दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास में संपर्क किया। दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे पास ऐसी जानकारी नहीं है, जो बताई गई बातों की पुष्टि कर सके।’ वहीं, रूसी सरकार की हथियार निर्माता शाखा रोसोबोरोनेक्सपोर्ट से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट में डिलीवरी से संबंधित अधिक जिक्र नहीं किया गया है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here