[ad_1]

रेणुका चौधरी और पीएम मोदी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रेणुका चौधरी का कहना है कि वह सूर्पणखा कहे जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। बता दें कि साल 2018 में सदन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने रेणुका चौधरी की हंसी पर तंज कसा था और परोक्ष रूप से उनकी हंसी की तुलना रामायण की पात्र सूर्पणखा से कर दी थी। अब जब सूरत की अदालत ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई है तो रेणुका चौधरी ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है।
क्या बोलीं रेणुका चौधरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा करते हुए उन्हें स्तरहीन बताया और कहा कि उन्होंने मुझे सदन में सूर्पणखा बताया। रेणुका चौधरी ने लिखा कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी। उन्होंने ये भी तंज कसा कि देखते हैं अब ये फास्ट कोर्ट कैसे कार्रवाई करते हैं।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दीं? अपना ये इरादा भी बता दिया
[ad_2]
Source link