[ad_1]
हाइलाइट्स
IPL 2023 का पहला मैच सीएसके और गुजरात सुपर जायंट्स के बीच होगा
महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके के खेमे से जुड़े दो धाकड़ खिलाड़ी
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को होगा. लीग के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टायटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी. सीएसके पिछले सीजन की नाकामी को भुलाकर इस बार चैंपियन जैसी शुरुआत करना चाहेगी. इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में पूरी टीम जमकर पसीना बहा रही है. अब धोनी का पुराना यार भी टीम से जुड़ गया है. इसके साथ धोनी 2017 में आईपीएल खेले थे और उनकी टीम फाइनल तक पहुंचीं थीं. यहां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की, जो आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेन स्टोक्स और मोईन अली की एक फोटो पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी है कि इंग्लैंड के ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल के लिए टीम से जुड़ गए हैं. बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए आईपीएल 2023 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पर्स का बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया था.

स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पता चलता था है कि धोनी और सीएसके के टीम मैनेजमेंट को स्टोक्स पर कितना भरोसा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, IPL 2023, Moeen ali, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : March 24, 2023, 14:37 IST
[ad_2]
Source link