Home Breaking News MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई को लगा पहला झटका, यास्तिका भाटिया को अंजलि ने किया आउट

MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई को लगा पहला झटका, यास्तिका भाटिया को अंजलि ने किया आउट

0
MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई को लगा पहला झटका, यास्तिका भाटिया को अंजलि ने किया आउट

[ad_1]

07:44 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी को मिली पहली सफलता

यूपी वॉरियर्स को पहली सफलता पांचवें ओवर में मिली। अंजलि सरवानी ने किरण नवगिरे के हाथों यास्तिका भाटिया को कैच आउट कराया। यास्तिका ने 18 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। यास्तिका के आउट होने के बाद नताली सीवर ब्रंट क्रीज पर आई हैं। मुंबई ने पांच ओवर में एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं।

07:31 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ओपनिंग करने आई हैं। यूपी वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

07:06 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, पार्श्वी चोपड़ा, एस यशश्री।

07:01 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम में ग्रेस हैरिस की वापसी हुई है। शबनम इस्माइल को बाहर रखा गया है।

06:06 PM, 24-Mar-2023

MI vs UP Live Score: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई को लगा पहला झटका, यास्तिका भाटिया को अंजलि ने किया आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम अंक तालिका में दूसरे और यूपी वॉरियर्स की टीम तीसरे स्थान पर थी। एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here