Home Breaking News जहर देने के बाद प्रेमिका ने किया फोन: लंबी सांसें ले रहा था अंकित, हांफती आवाज में कहा- हैलो-हैलो, कुछ और…

जहर देने के बाद प्रेमिका ने किया फोन: लंबी सांसें ले रहा था अंकित, हांफती आवाज में कहा- हैलो-हैलो, कुछ और…

0
जहर देने के बाद प्रेमिका ने किया फोन: लंबी सांसें ले रहा था अंकित, हांफती आवाज में कहा- हैलो-हैलो, कुछ और…

[ad_1]

प्रेमिका ने प्रेमी को जहर देकर मार डाला

प्रेमिका ने प्रेमी को जहर देकर मार डाला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हाथरस के अंकित पुंढीर की मौत के मामले में तीन कॉल रिकार्डिंग सामने आईं हैं। एक में जहर देने के बाद प्रेमिका ने अंकित को कॉल किया। शायद वह जानना चाहती थी कि अंकित मर चुका है या नहीं। जब वह मौत के करीब पहुंचा तब भी पुष्टि करने के लिए फोन किया। 

लंबी सांसों के साथ बातचीत हुई। प्रेमिका बोली, इसके बाद भी जिंदा बच जाओ तो फांसी लगा लेना…गुडबाय। जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव डंडेशरी निवासी अंकित पुंढीर (22) की मौत 17 मार्च की सुबह मैनपुरी में हुई थी। उसकी प्रेमिका चित्रा ने हरियाणा से फोन करके अंकित को एटा बुलाया था। 

इसमें दोनों की कॉल रिकार्डिंग सामने आई हैं। एक कॉल की बातचीत के अनुसार अंकित को जहर दे दिया और वह अंतिम सांसें गिन रहा था। तब चित्रा ने कॉल किया।

कॉल को रिसीव करने के बाद अंकित लंबी सांसें ले रहा है और हांफती आवाज में हैलो-हैलो, बोलो। तब काफी देर बाद चित्रा जवाब देती है और कहती है कि कुछ न हो तो फांसी लगा लेना, गुडबाय। अंकित कहता है ओके, और कुछ खिलाना हो वो भी खिला दो। तब चित्रा कहती है बस ऐसे ही जान दे देना।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here