Home Sports पाकिस्तान पस्त, अफगानिस्तान मस्त… बाबर- रिजवान के बगैर टीम का हुआ बुरा हाल, अफगान लड़ाकों ने रचा इतिहास

पाकिस्तान पस्त, अफगानिस्तान मस्त… बाबर- रिजवान के बगैर टीम का हुआ बुरा हाल, अफगान लड़ाकों ने रचा इतिहास

0
पाकिस्तान पस्त, अफगानिस्तान मस्त… बाबर- रिजवान के बगैर टीम का हुआ बुरा हाल, अफगान लड़ाकों ने रचा इतिहास

[ad_1]

हाइलाइट्स

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
पाकिस्तान के बैटर्स अफगान बॉलर्स के सामने पानी मांगते नजर आए
अफगानिस्तान ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

नई दिल्ली. अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. राशिद खान (Rashid Khan) की कप्तानी वाली अफगान टीम ने 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. अफगानिस्तान ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में पाकिस्तान (Afghanistans vs Pakistan) को 6 विकेट से हरा दिया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को पटखनी दी है. इसके साथ ही मेजबान अफगानिस्तान ने मेहमान पाकिस्तान पर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इससे पहले शादाब खान (Shadab Khan) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. इस सीरीज के लिए टीम के बाबर आजम (Babar Azam) , मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ और शाहीन शाह अफरीदी को आराम दिया गया है. इस टी20 में पाकिस्तान की ओर से 4 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. सइम अयूब, तय्यब ताहिर, तेज गेंदबाज जमान खान और एहसानुल्लाह ने इस मैच के जरिए टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में कदम रखा. इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भिड़ी थीं जहां तीनों बार पाकिस्तान के हाथ बाजी लगी थी.

यह भी पढ़ें:IPL में पहली बार खेलेंगे 5 विदेशी खिलाड़ी, चौकों – छक्कों में करते हैं बात, एक के नाम है बड़ा कीर्तिमान

संन्यास… बुर्का… और सानिया मिर्जा, आखिर माजरा क्या है? लोग शोएब मलिक को क्यों कर रहे याद

Tags: Afghanistan, Babar Azam, Mohammad Nabi, Mohammad Rizwan, Pakistan, Rashid khan, Shadab Khan



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here