Home Breaking News DA Hike: महंगाई भत्ता 42 फीसदी होने के बाद वेतन में हो जाएगी इतनी बढ़ोतरी, जानें किसे कितना होगा फायदा

DA Hike: महंगाई भत्ता 42 फीसदी होने के बाद वेतन में हो जाएगी इतनी बढ़ोतरी, जानें किसे कितना होगा फायदा

0
DA Hike: महंगाई भत्ता 42 फीसदी होने के बाद वेतन में हो जाएगी इतनी बढ़ोतरी, जानें किसे कितना होगा फायदा

[ad_1]

DA Hike

DA Hike
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दरों में वृद्धि कर दी है। पहले यह भत्ता 38 फीसदी के हिसाब से मिलता था, अब इसे 42 फीसदी कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, डीए बढ़ोतरी पर सरकार के 12815 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस घोषणा के बाद केंद्रीय कर्मियों का वेतन बढ़ जाएगा। ऐसे में अगर किसी कर्मचारी का वेतन 18 हजार रुपये है और डीए में चार फीसदी की वृद्धि हुई है तो 42 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से उसके वेतन में प्रति माह लगभग 720 रुपये बढ़ जाएंगे। एक लाख रुपये मूल वेतन पाने वाले कर्मियों को हर माह 4000 रुपये से ज्यादा का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

केंद्र सरकार के कर्मियों और पेंशनरों को गत वर्ष दीवाली से पहले महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का तोहफा मिला था। तब भी केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। महंगाई राहत में भी इतनी ही वृद्धि हुई थी। वह भत्ता पहली जुलाई 2022 से प्रदान किया गया था। पहले इस महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में हर वर्ष पहली जनवरी और पहली जुलाई से बढ़ोतरी होती थी। पिछले कुछ वर्षों से इस ट्रेंड में बदलाव देखा गया है। अब इन भत्तों को जारी करने की तिथि में दो-तीन माह की देरी हो रही है। गत वर्ष जुलाई से डीए में जो बढ़ोतरी होनी थी, वह सितंबर के अंत में हुई थी। दीवाली से पहले सरकारी कर्मियों को डीए/डीआर की सौगात प्रदान की गई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here