Home Breaking News IPL 2023: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, जॉनी बेयरस्टो आईपीएल से बाहर; यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में शामिल

IPL 2023: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, जॉनी बेयरस्टो आईपीएल से बाहर; यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में शामिल

0
IPL 2023: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, जॉनी बेयरस्टो आईपीएल से बाहर; यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में शामिल

[ad_1]

जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड बेयरस्टो लंबे समय से चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। पंजाब ने शनिवार (25 मार्च) को सोशल मीडिया पर बेयरस्टो के बाहर होने की घोषणा की। उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर लिखा, ”हमें आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि हमारे शेर जॉनी बेयरस्टो अपनी चोट के कारण इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और अगले सीजन में उन्हें अपने रंग में देखने का इंतजार कर रहे हैं। टीम में उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here