Home Breaking News Politics: क्या राहुल के खिलाफ दर्ज होगा एक और मानहानि का मामला? सावरकर के अपमान मामले में शिंदे ने कही यह बात

Politics: क्या राहुल के खिलाफ दर्ज होगा एक और मानहानि का मामला? सावरकर के अपमान मामले में शिंदे ने कही यह बात

0
Politics: क्या राहुल के खिलाफ दर्ज होगा एक और मानहानि का मामला? सावरकर के अपमान मामले में शिंदे ने कही यह बात

[ad_1]

एकनाथ शिंदे और राहुल गांधी।

एकनाथ शिंदे और राहुल गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा पाने और संसद सदस्यता गंवाने के बाद अब महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने उनके सावरकर वाले बयान को लेकर निशाना साधा है। सीएम शिंदे ने शनिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं। उद्धव ठाकरे धड़ा उनका समर्थन कर रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम शिंदे ने आगे कहा कि एक दिन राहुल गांधी को जेल में बिताना चाहिए, तब वह सावरकर के बलिदान को समझेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के लोग सावरकर को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे। 

सावरकर और पीएम मोदी का अपमान नहीं बर्दाश्त करेंगे लोग

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की समाप्ति के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए  उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने अपने ‘मोदी सरनेम’ वाले बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सावरकर और पीएम मोदी का जानबूझकर अपमान करने के लिए मैं सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी की निंदा करता हूं। महाराष्ट्र के सीएम ने यह भी कहा कि लोग सावरकर जैसे देशभक्त और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राहुल गांधी को दिया जाना चाहिए दंड

एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी को दोषी ठहराया गया है और लोकसभा के सदस्य के रूप में स्वत: अयोग्य हो गए हैं। लेकिन वह यह कहकर कि वह माफी मांगने के लिए सावरकर नहीं हैं, सावरकर का अपमान करना जारी रखते हैं। वह अपने आप को क्या समझता है? इस दौरान सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें(राहुल गांधी) को दंडित किया जाना चाहिए। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here