Home Sports VIDEO: विराट कोहली से कम नहीं हैं रोहित शर्मा, हिटमैन ने साले शादी में लगाए जमकर ढुमके, फैमिली के साथ लिए मजे

VIDEO: विराट कोहली से कम नहीं हैं रोहित शर्मा, हिटमैन ने साले शादी में लगाए जमकर ढुमके, फैमिली के साथ लिए मजे

0
VIDEO: विराट कोहली से कम नहीं हैं रोहित शर्मा, हिटमैन ने साले शादी में लगाए जमकर ढुमके, फैमिली के साथ लिए मजे

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होने जा रहा है.
रोहित शर्मा ने आईपीएल से पहले जमकर लगाए ठुमके.

नई दिल्ली. भारतीय टीम में कई खिलाड़ी क्रिकेट के अलावा अपने अलग-अलग टैलेंट के लिए मशहूर हैं. कभी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की शरारतें तो कभी विराट कोहली (Virat Kohli) का डांस अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन मामलों में काफी शांत हैं. लेकिन अब उन्होंने भी अपना असली रूप दिखा दिया है. रोहित शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह फैमिली के साथ फुल मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, रोहित शर्मा हाल ही में अपने साले की शादी में गए हुए थे. जिसके कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी छुट्टी ली थी. उस दौरान टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने संभाली. रोहित ने इस शादी का लुत्फ जमकर उठाया है. फैंस ने रोहित शर्मा का डांस अभी तक नहीं देखा था लेकिन उन्होंने अपने साले की शादी में जमकर ठुमके लगाए हैं. उन्होंने पत्नी रितिका और बेटी के साथ जमकर मस्ती की है. कप्तान ने इसका शॉर्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘वाइब है.’

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here