Home Sports मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, जीता पहला WPL खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में दी मात

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, जीता पहला WPL खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में दी मात

0
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, जीता पहला WPL खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में दी मात

[ad_1]

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने जीता पहला WPL खिताब
फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया

नई दिल्ली. वूमन प्रीमियर लीग के पहले को जीतकर इतिहास के पन्ने में नाम दर्ज कराया है. रविवार 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में की टीम के खिलाफ की जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था. नेट साइवर ब्रंट की फिफ्टी के दम पर मुंबई की टीम ने आखिरी ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल किया.

इस्सी वोंग ने दिया झटका

फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत उम्मीद से उलट रही और इस्सी वोंग ने एक के बाद एक तीन झटके देकर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी और फिर जेमिमा रेड्रिगेज को एक के बाद एक बाहर का रास्ता दिखाया. लगातार झटके लगने के बाद एक छोर को कप्तान मेग लेनिंग ने संभाला और स्कोर आगे बढ़ाया. मारिजेन काप 18 रन बनाकर वापस लौटी और फिर पूरी टीम ही बिखर गई. कप्तान लेनिंग 35 रन बनाकर लौटी.

शिखा और राधा ने जमाया रंग

79 रन पर 9 विकेट गिरने के बााद शिखा पांडे ने आकर हाथ खोले दूसरे छोर पर राधा यादव से उनके भरपूर साथ मिला. 17 गेंद पर शिखा ने 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाए तो 12 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के जमाते हुए राधा ने नाबाद 27 रन की पारी खेल स्कोर 131 रन तक पहुंचाया.

Tags: Harmanpreet kaur, Women IPL, WPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here