[ad_1]

अमृतपाल की नई फोटो वायरल।
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह नौ दिनों से फरार चल रहा है। अभी तक पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई है लेकिन सोमवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस फोटो में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह साथ दिख रहे हैं। दोनों एनर्जी ड्रिक भी पीते नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी हाईवे पर क्लिक की गई है। हालांकि पुलिस ने इस फोटो को लेकर कोई पक्ष नहीं रखा है। कुछ इसे एडिट फोटो भी बता रहे हैं। चर्चा यहां तक है कि पंजाब से भागने के बाद वह किसी ठंडे इलाके में है, क्योंकि दोनों ने गर्म कपड़े पहन रखे हैं। इसके अलावा पपलप्रीत के हाथ में गर्म शाल भी दिख रही है। फोटो में जैसी दाड़ी और मूंछे अमृतपाल की दिख रही हैं, पुलिस ने प्रेसवार्ता में इसी स्टाइल का होने का दावा किया था लेकिन यह फोटो किसको भेजी गई या किसने ने वायरल की… इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
नेपाल में छिपे होने की आशंका
उधर, अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि वह यहां से अन्य देश भाग सकता है। इस बीच भारत ने नेपाल की सरकार से अनुरोध किया और कहा कि वह अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति नहीं दे और अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार करें। शनिवार को दूतावास सेवा विभाग को भेजे एक पत्र में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। अखबार ने पत्र की प्रति का हवाला देते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा है।
[ad_2]
Source link