[ad_1]
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर के लोगों को बादशाहत का मतलब बखूबी समझाया है। चार साल बाद सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन एंटरटेनर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले अभिनेता की ‘पठान’ को न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। यह हम नहीं बल्कि फिल्म का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बोल रहा है। हालांकि, करीब 55 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली यह फिल्म कुछ लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आई। इनमें पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने ‘पठान’ पर तंज कसते हुए किंग खान की फिल्म का मजाक उड़ाया है।
गौरतलब है, बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद और दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली ‘पठान’ ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डिलीटेड सीन्स के साथ रिलीज किया गया है। ‘पठान’ को प्राइम पर देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस खुशी से झूम उठे हैं और फिल्म को दोबारा पर्दे पर रिलीज करोने की मांग कर रहे हैं।
Sonu-Jacqueline: स्वर्णं मंदिर दर्शन करने पहुंचे जैकलीन और सोनू सूद, फिल्म की सफलता के लिए टेका माथा
[ad_2]
Source link