Home Breaking News Adani Case: अदाणी से जुड़े सवाल पर केंद्र ने संसद में कहा, मामला अदालत में विचाराधीन

Adani Case: अदाणी से जुड़े सवाल पर केंद्र ने संसद में कहा, मामला अदालत में विचाराधीन

0
Adani Case: अदाणी से जुड़े सवाल पर केंद्र ने संसद में कहा, मामला अदालत में विचाराधीन

[ad_1]

संसद

संसद
– फोटो : ANI

विस्तार

हिंडनबर्ग-अदाणी विवाद में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की विपक्ष की तरफ से की जा रही मांग पर केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है। 

कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सदन को एक लिखित उत्तर में बाया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के संबंध में है जो सेबी के दायरे में आती हैं। इसके अलावा यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी है जिसने दो मार्च को इस मामले की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों को समिति के साथ जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। समिति को दो महीने के भीतर अदालत को अपनी रिपोर्ट देनी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here