Home Breaking News Corona Updates: 134 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मामले दस हजार के पार, संक्रमण दर 3.19% से ज्यादा

Corona Updates: 134 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मामले दस हजार के पार, संक्रमण दर 3.19% से ज्यादा

0
Corona Updates: 134 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मामले दस हजार के पार, संक्रमण दर 3.19% से ज्यादा

[ad_1]

कोरोना जांच (फाइल)

कोरोना जांच (फाइल)
– फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना के आंकड़े चौंकाने वाले आ रहे हैं। 134 दिन बाद रविवार को देश में कोरोना के एक्टिव केस दस हजार से अधिक हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार, रविवार को देश में 1805 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब मरीजों के बढ़ते ही संक्रमण दर 3.19% हो गई है। मतलब डेली पॉजिटिविटी रेट 3.19 फीसदी हो गया है। इसी तरह वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.39 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब कुल 10 हजार 300 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। रविवार को 9,433 एक्टिव केस थे। 

24 घंटे में छह लोगों ने दम तोड़ा  

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में छह लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,30,837 हो गया है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 24 घंटे की अवधि में एक-एक की मौत हुई। केरल में दो मौतें दर्ज की गईं। 

देश में अब तक 4 करोड़ 47 लाख 05 हजार 952 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इनमें अभी 0.02 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं हैं, जबकि 98.79 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 1.19 प्रतिशत लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here