Home Breaking News Delhi High Court: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने भेजा समन

Delhi High Court: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने भेजा समन

0
Delhi High Court: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,  मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने भेजा समन

[ad_1]

आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे

आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे
– फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे को मानहानि के मामले में समन जारी किया है। एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले ने मानहानि मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें यह समन जारी किया गया है। कोर्ट ने शिवसेना नेता संजय राउत को भी समन भेजा है। कोर्ट अब इस मामले में 17 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 

क्या है मामला

दरअसल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के मुखपत्र ‘सामना’ में बीते दिनों एक लेख लिखा गया था। इस लेख में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल रमेश शेवाले के का जिक्र किया गया था। इसी लेख को लेकर राहुल रमेश शेवाले ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ दीवानी मानहानि मामला दर्ज कराया था। शिवसेना का आरोप है कि इस लेख से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि सामना के जिस लेख को लेकर राहुल रमेश शेवाले ने केस दर्ज कराया है, उसकी हेडलाइन थी, ‘राहुल शेवाले का कराची में होटल, रियल एस्टेट का कारोबार!’ शेवाले का आरोप है कि उनके खिलाफ बेबुनियाद खबरें प्रकाशित की गईं और उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया। 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने राहुल को चेताया, कहा- सावरकर हमारे आदर्श, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here