Home Breaking News IPL 2023: धोनी सबसे अनुभवी कप्तान, नीतीश राणा और मार्करम पहली बार संभालेंगे कमान; जानें किसके पास कितना अनुभव

IPL 2023: धोनी सबसे अनुभवी कप्तान, नीतीश राणा और मार्करम पहली बार संभालेंगे कमान; जानें किसके पास कितना अनुभव

0
IPL 2023: धोनी सबसे अनुभवी कप्तान, नीतीश राणा और मार्करम पहली बार संभालेंगे कमान; जानें किसके पास कितना अनुभव

[ad_1]

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च को शुरू होगा। पहले मुकाबले में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने गत विजेता गुजरात टाइटंस होगी। टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों के कप्तान के नाम सामने आ चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार (27 मार्च) को नीतीश राणा के नाम पर मुहर लगा दी। वह चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम की कमान संभालेंगे। नीतीश पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। उनके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के एडेन मार्करम भी पहली बार नेतृत्व करेंगे। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस टीम के कप्तान के पास कितना अनुभव है…



चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के पास 2008 से है। उन्होंने 2022 में कमान रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी, लेकिन वह दबाव को नहीं झेल पाए। आठ मैचों के बाद ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद फिर से धोनी को ही टीम की कमान संभालनी पड़ी। वह आईपीएल में अब तक 210 मुकाबलों में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान 123 में जीत और 86 में हार मिले हैं। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। इनमें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के आंकड़े भी शामिल हैं। धोनी ने 2016 में 14 मैचों में पुणे की कप्तानी की थी। इस दौरान पांच में जीत और नौ में हार मिली थी।


मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने पांच बार मुंबई को चैंपियन बनाया है। रोहित ने 2013 से अब तक 143 मैचों में मुंबई की कप्तानी की है। इस दौरान उन्हें 79 में जीत और 60 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में चार मैच टाई रहे हैं।


दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर

कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। वह इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 69 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान 35 में जीत और 32 में हार मिली। दो मैच टाई रहे। इस आंकड़े में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2013 में दो मैचों में कप्तानी भी शामिल हैं। तब दोनों मुकाबलों में वॉर्नर की टीम को हार मिली थी।


लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल

भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 2020 से अब तक आईपीएल के 42 मैचों में कप्तानी की है। वह लखनऊ सुपर जाएंट्स से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे। राहुल ने दोनों टीमों को मिलाकर कुल 42 मैचों में कमान संभाली है। 20 में उन्हें जीत और 20 में हार मिली है। राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here