[ad_1]

चंद्रशेखर बावनकुले
– फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडी सावरकर को लेकर दिए गए बयान को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से अलग हो जाएं। देश सावरकर के योगदान को कभी नहीं भूल सकता।
क्या है मामला?
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को 2019 के मानहानि मामले में सूरत की एक अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता भी चली गई थी। अयोग्य करार दिए जाने के बाद राहुल ने कहा था कि मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से भी माफी नहीं मांगते हैं। यह टिप्पणी ‘मोदी उपनाम’ बयान को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेस नेता से माफी की मांग कर रही भाजपा के लिए की गई थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में एक रैली में कहा था कि वह सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने गांधी से उनका अपमान करने से बचने को कहा था।
[ad_2]
Source link