[ad_1]
हिंदी सिनेमा में तेजी से बतौर निर्माता तेजी से अपनी अलग जगह बनाते दिख रहे निर्माता विनोद भानुशाली ने मंगलवार से अपनी नई फिल्म का श्रीगणेश कर दिया है। अपने पुराने जोड़ीदार राज शांडिल्य के साथ उन्होंने एक पारिवारिक और हल्की फुल्की हंसी वाली फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ की है। रोमांटिक कॉमेडी की तरह ही विनोद और राज ने फैमिली कॉमेडी यानी कि फैम कॉम की एक नई श्रृंखला शुरू की है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में शुरू हो चुकी है।
अपनी पिछली चर्चित फिल्म ‘जनहित में जारी’ के बाद विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य ने फैम कॉम यूनिवर्स की जो दूसरी फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ शुरू की है, उसे इशरत खान निर्देशित कर रहे हैं और राज शांडिल्य ने इसे लिखा है। सनी सिंह और अवनीत कौर की युवा जोड़ी साथ फिल्म में अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सुधीर पांडे और परितोष त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, “फिल्म ‘लव की अरेंज मैरिज’ एक आउट एंड आउट कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म है जो आपको हंसाएगी भी और रुलाएगी भी। आप निश्चितरूप से अपने परिवार के साथ बैठकर इमोशनल होकर इस फिल्म के आनंद उठाएंगे। हालांकि सनी सिंह ने अपनी पिछली फिल्मों के साथ कॉमेडी में अपनी क्षमता को साबित किया है, यह अवनीत के लिए राज शांडिल्य की स्क्रिप्ट में खुद को चमकाने का बेहतरीन अवसर है। जब आपके पास सुप्रियाजी, अन्नू जी और राजपाल एक साथ हों तो यह एक रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होगा।”
South Star Nani: दशहरा स्टार नानी का क्रश थीं श्रीदेवी, आज भी देखते हैं एक्ट्रेस की फिल्में
[ad_2]
Source link