[ad_1]
हाइलाइट्स
बेन स्टोक्स आईपीएल की शुरुआत में गेंदबाजी नहीं करेंगे.
स्टोक्स को न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अपने घुटने की चोट की वजह से सीजन की शुरुआत में गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स चोट से जूझ रहे थे. हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद इंग्लैंड के रेड-बॉल कप्तान ने पुष्टि की थी कि वह आईपीएल समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज शुरू होने के बावजूद अपनी आईपीएल प्रतिबद्धता को पूरा करेंगे.
‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार घुटने की चोट से उबरे बेन स्टोक्स शुरूआत में बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे. बाएं पैर के घुटने में लगातार चोटों से परेशान स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट में नौ ही ओवर डाल सके थे. इंग्लैंड को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है. सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसकी पुष्टि कर दी है कि स्टोक्स आईपीएल के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी नहीं करेंगे.
IPL 2023: विराट कोहली बल्ले से रच सकते हैं इतिहास, 1 या 2 नहीं, तोड़ सकते हैं पूरे 6 रिकॉर्ड
माइकल हसी ने कहा, ”मेरा मानना है कि वह बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे. गेंदबाजी के लिए इंतजार करना होगा. चेन्नई और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के फिजियो उनके साथ काम कर रहे हैं. मेरा मानना है कि पहले कुछ मैचों में वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेगा. उम्मीद है कि बाद में गेंदबाजी कर सके.”
स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था. वह पिछले सप्ताह भारत आ गए हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इस सत्र के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टूर्नामेंट में अपना पहला मैच शुक्रवार (31 मार्च) को गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी.
(भाषा के इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, Chennai super kings, Csk, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : March 28, 2023, 18:26 IST
[ad_2]
Source link