[ad_1]

डोकलाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भूटान के प्रधानमंत्री लोते थेरिंग ने डोकलाम विवाद के समाधान में चीन को साझेदार बताया है। भूटानी पीएम का कहना है कि डोकलाम के विवाद को सुलझाने में भूटान, भारत और चीन बराबर के साझेदार हैं और तीनों देशों को मिलकर इसका हल निकालना होगा।
हालांकि, भारत का मानना है कि चीन ने अवैध रूप से इस उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में कब्जा किया है। छह साल पहले डोकलाम में चीनी सैनिकों के अतिक्रमण को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और लंबे समय तक भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। अब भूटानी पीएम के इस बयान से भारत की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
[ad_2]
Source link