Home Breaking News Kiran Patel: खुद को PMO अधिकारी बताने वाले ठग किरण की पत्नी भी हुई गिरफ्तार, इन गंभीर आरोपों में हुई कार्रवाई

Kiran Patel: खुद को PMO अधिकारी बताने वाले ठग किरण की पत्नी भी हुई गिरफ्तार, इन गंभीर आरोपों में हुई कार्रवाई

0
Kiran Patel: खुद को PMO अधिकारी बताने वाले ठग किरण की पत्नी भी हुई गिरफ्तार, इन गंभीर आरोपों में हुई कार्रवाई

[ad_1]

ठग किरण पटेल की पत्नी मालिनी गिरफ्तार।

ठग किरण पटेल की पत्नी मालिनी गिरफ्तार।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर देशभर में जेड प्लस सुरक्षा लेकर मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाने वाले गुजरात के ठग किरण पटेल की पत्नी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ठग किरण की पत्नी मालिनी पटेल को अहमदाबाद में एक वरिष्ठ नागरिक का बंगला हड़पने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में ठग किरण पटेल को हिरासत में लिए जाने के कुछ हफ्ते बाद 22 मार्च को दंपति के खिलाफ इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही मालिनी पटेल फरार चल रही थी। मालिनी की गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद शहर पुलिस की अपराध शाखा ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उसे भरूच जिले के जम्बूसर शहर में एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया था। 

गौरतलब है कि मालिनी को 2017 में भी शहर के नरोदा पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के एक एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा किरण भी गुजरात में ठगी के कम से कम चार मामलों का सामना कर रहा है। उसे भी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here