[ad_1]

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में जाते पीएम मोदी
– फोटो : ANI
विस्तार
मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह एक मजबूत लड़ाई के लिए तैयार रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे जैसे पार्टी सफलता की सीढ़ियां चढ़ेगी, वैसे ही विपक्षी पार्टियों द्वारा ज्यादा हमले किए जाएंगे। संसद परिसर में यह बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में तीन राज्यों में सत्ता हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया गया।
जनता के बीच जाएंगे भाजपा सांसद
प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान पार्टी सांसदों को नसीहत दी कि वह नौ साल के दौरान सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच लेकर जाएं और अपने-अपने क्षेत्रों में इनका प्रचार करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 मई से 15 जून तक सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जनता के बीच जाएं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है। यही वजह है कि विपक्ष जहां सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटा है, वहीं सरकार भी जनता के बीच अपने कामों को पहुंचाने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें- UP BJP: जातीय समीकरण के चक्कर में अटकी भाजपा की टीम, प्रदेश स्तर से भेजे गए पैनल पर केंद्र में चल रहा मंथन
[ad_2]
Source link