[ad_1]

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
– फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने की कोशिश में राहुल गांधी पूरे ओबीसी वर्ग का अपमान कर गए। यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान करने की कोशिश की है। जब एक आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला राष्ट्रपति बनीं थी, तो कांग्रेस के सदस्यों ने गांधी परिवार के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था।
राहुल गांधी पूरे समुदाय के अपमान के दोषी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी, संसद में प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उन पर आरोप लगाते हैं लेकिन वह अपने ही बयानों की सत्यता को साबित नहीं कर पाते। अदालत ने राहुल गांधी को किसी एक व्यक्ति का अपमान करने के मामले में नहीं बल्कि पूरे समुदाय का अपमान करने के लिए दोषी माना है।
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की छवि पर लगातार हमला करते रहेंगे, जब तक वह उनकी छवि को बर्बाद ना कर दें। गांधी परिवार भी प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की लेकिन वह उसमें सफल नहीं हुए। वह प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आम जनता के प्यार को कम नहीं कर सके।
[ad_2]
Source link