[ad_1]
हाइलाइट्स
पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बताया युवा खिलाड़ी का नाम
गांगुली ने कहा- यह खिलाड़ी टीम में आने के लिए तैयार है
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 की शुरूआत जल्द हो होने वाली है. साल 2023 के अंत में वर्ल्ड कप का भी आयोजन किया जाएगा. इसकी उम्मीद है कि कई खिलाड़ी इस आईपीएल के जरिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं. इनमें सरफराज खान, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों का नाम आ सकता है. पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को लगता है कि पृथ्वी शॉ ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो टीम इंडिया के लिए आगामी मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं.
सौरव गांगुली ने टाइम्स ऑफ़ इण्डिया से बातचीत के दौरान कहा,” मुझे लगता है कि पृथ्वी शॉ भारत के लिए खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मुझे नहीं पता कि उन्हें सेलेक्टर मौका देंगे या नहीं, लेकिन रोहित शर्मा और चयनकर्ताओं की नज़र उनपर जरूर होगी.”
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अंतिम वनडे साल 2021 में खेला था. यह मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने 49 रन बनाए थे. उसके बाद से उन्हें वनडे टीम में कभी मौका नहीं मिला. टी20 की बात करें तो उन्हें हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किया गया था. लेकिन उन्हें टीम मैनेजमेंट ने एक भी मैच में मौका नहीं दिया.
विराट कोहली या रोहित नहीं! शेन वॉटसन ने बताया यह खिलाड़ी दिलाएगा भारत को World Cup 2023 की ट्रॉफी
क्या कर पाएंगे ऋषभ पंत की कमी पूरी?
पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत इस साल आईपीएल से बाहर हैं. वह फिट होने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. बेशक दिल्ली कैपिटल्स को पंत की कमी जरूर महसूस होगी. पृथ्वी शॉ एक ऐसे बैटर होंगे, जिनपर दिल्ली का दारोमदार होगा. वही उनके पास धाकड़ बैटर के रूप में डेविड वॉर्नर और सरफराज खान भी होंगे. डेविड वॉर्नर पंत की जगह दिल्ली की कप्तानी संभालेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Prithvi Shaw, Sarfaraz Khan, Shikhar dhawan, Sourav Ganguly, Team india
FIRST PUBLISHED : March 29, 2023, 09:49 IST
[ad_2]
Source link