Home Breaking News Helicopters Crash: अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, कई लोगों की मौत की आशंका

Helicopters Crash: अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, कई लोगों की मौत की आशंका

0
Helicopters Crash: अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, कई लोगों की मौत की आशंका

[ad_1]

हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में सेना की ट्रेनिंग के दौरान दो अत्याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इसमें कई लोगों की मौत की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हेलीकॉप्टर केंटकी में उड़ रहे थे, इसी दौरान दोनों आपस में टकरा गए। 

ब्लैक हॉक फ्रंट लाइन यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है, जिसे अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के बाद तैयार किया। दुनियाभर में अमेरिका के कई मित्र देशों की स्पेशल फोर्सेस इस तरह के हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करती हैं। ये हेलीकॉप्टर खास मिशन को अंजाम देने में कारगर माने गए हैं, क्योंकि इनकी स्पीड तेज होती है और इनमें तकनीक चीजें भी अधिक होती हैं। 

केंटुकी के गवर्नर ने गुरुवार को कहा कि बुधवार देर रात राज्य में एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान ये हादसा हुआ। गवर्नर एंडी बेशियर ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमें फोर्ट कैंपबेल से कुछ कठिन खबरें मिली हैं। एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर है। इसके घातक परिणाम होने की उम्मीद है। स्थानीय अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं रेस्क्यू काम में जुटी हैं।’ 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here