[ad_1]

राऊ के पपाया ट्री होटल में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के राऊ के पपाया ट्री होटल में बुधवार सुुबह आग लग गई। आग होटल की परी मंजिल पर लगी। उस वक्त होटल के 25 से ज्यादा कमरों में लोग रुके हुुए थे। आग लगने से कमरों में धुआं भर गया और होटल में अफरा तफरी मच गई। सात मंजिला होटल में फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से भी निकाला गया। कुछ लोग तो रुम में रखी चादरों को बांध कर पांचवी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए।
इसके अलावा ऊंची सीढ़ियां लगाकर भी गैलरी से लोगों को होटल की ऊपरी मंजिल से निकाल कर जान बचाई गई। मौके पर फायर बिग्रेड की दमकलें भी पहुंची, लेकिन पानी की कमी के कारण आग बुझाने में परेशानी आई। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पहले होटल में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।
Indore News: राऊ की पपाया ट्री होटल में आग, कमरों में फंसे यात्रियों को क्रेन से निकालाhttps://t.co/hYAgp4yfsG pic.twitter.com/zt2a3zxT45
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 29, 2023
छत पर भी अवैध निर्माण
होटल की छत को भी लोहे के शेड लगाकर पैक कर दिया गया था, इस कारण लोग छत पर भी नहीं जा सके। पहली से तीसरी मंजिल तक काफी धुआं भर गया था। इस कारण कमरों में फंसे लोग नीचे भी नहीं आ पा रहे थे।
[ad_2]
Source link