Home Breaking News Karnataka Elections Updates: कांग्रेस-जेडीएस का नहीं होगा गठबंधन, सिद्धारमैया बोले-60 सीट भी नहीं जीतेगी BJP

Karnataka Elections Updates: कांग्रेस-जेडीएस का नहीं होगा गठबंधन, सिद्धारमैया बोले-60 सीट भी नहीं जीतेगी BJP

0
Karnataka Elections Updates: कांग्रेस-जेडीएस का नहीं होगा गठबंधन, सिद्धारमैया बोले-60 सीट भी नहीं जीतेगी BJP

[ad_1]

कर्नाटक विधानसभा चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमा-गहमी तेज हो गई है। सियासी बयानबाजी भी खूब होने लगी है। इस बीच, जेडीएस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को लेकर बड़ा बयान आया है। कुमारस्वामी ने साफ कर दिया कि चुनाव में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन नहीं होगा। 

वहीं, जेडीएस प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हमने न तो उन्हें (जेडीएस) फोन किया और न ही साथ आने को कहा। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को वोट देने का फैसला किया है और हमारी सरकार यहां बनेगी।’ 

वहीं, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधा। बीएस येदियुरप्पा के 150 से ज्यादा सीटें जीतने वाले बयान पर सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी 60 सीट भी नहीं जीत पाएगी। इसके पहले गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र के जेडीएस विधायक श्रीनिवास ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here