Home Breaking News Music School: इस आईएएस अधिकारी ने थामी सिनेमा की कमान, फिल्म के जरिये बताएंगे माता पिता की गलतियों के बारे में

Music School: इस आईएएस अधिकारी ने थामी सिनेमा की कमान, फिल्म के जरिये बताएंगे माता पिता की गलतियों के बारे में

0
Music School: इस आईएएस अधिकारी ने थामी सिनेमा की कमान, फिल्म के जरिये बताएंगे माता पिता की गलतियों के बारे में

[ad_1]

सिनेमा में संगीत की सरिता का अनवरत बहाव बनाए रखने का श्रेय जिन दिग्गज संगीतकारों को जाता है, उनमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज इलैयाराजा का नाम बहुत ही आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। इलैयाराजा के संगीत से सजी तमाम फिल्मों ने उत्तर भारतीय दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध किया है और इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ रिलीज होने जा रही है जिसमें इलैयाराजा ने ‘साउंड ऑफ म्यूजिक’ के तीन गानों का भी भारतीय अनुकूलन किया है। फिल्म की खास बात ये भी है कि इसे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने निर्देशित किया है।



फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ मई महीने में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। फिल्म के मुख्य सितारों में श्रिया सरन, शरमन जोशी, शान और प्रकाश राज शामिल हैं। मंगलवार को हैदराबाद में एक हुए कार्यक्रम में फिल्म निर्माता दिल राजू की मौजूदगी में इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें श्रिया सरन कुछ बच्चों को गोवा के सुरम्य स्थानों की सैर कराती नजर आ रही हैं।



भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पापाराव बियाला फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ के साथ एक लेखक और निर्देशक के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। वह कहते हैं, ‘माता-पिता, शिक्षकों और समाज द्वारा युवा छात्रों पर परफॉरमेंस का लगातार दबाव अधिकतर बच्चों के विकास में मुख्य बाधा बन जाता है। यह एक गंभीर विषय है, मैंने कहानी को वास्तव में संगीतमय प्रारूप के माध्यम से मनोरंजक तरीके से बताने का प्रयास किया है।’

Karan Kundrra: करण कुंद्रा ने किया ‘तेरे इश्क में घायल’ के सेट पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, फैंस कर रहे तारीफ



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here