Home Breaking News Operation Amritpal: वीडियो के बाद सामने आया अमृतपाल का ऑडियो, कहा-तबीयत कुछ नासाज है पर…

Operation Amritpal: वीडियो के बाद सामने आया अमृतपाल का ऑडियो, कहा-तबीयत कुछ नासाज है पर…

0
Operation Amritpal: वीडियो के बाद सामने आया अमृतपाल का ऑडियो, कहा-तबीयत कुछ नासाज है पर…

[ad_1]

अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 13 दिन बाद भी पंजाब पुलिस की पकड़ से दूर है। बुधवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने कहा था कि मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता। इसके बाद गुरुवार को उसका एक ऑडियो सामने आया जिसमें उसने कहा कि उसके आत्मसमर्पण करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। हालांकि अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें: इनोवा में लुधियाना के युवकों के साथ था अमृतपाल, हाईवे के बजाय संपर्क मार्ग से जा रहा था अमृतसर

इस ऑडियो में अमृतपाल कहता सुनाई दे रहा है कि उसके वीडियो पर सवाल उठाए जा रहे थे। वह कैमरे के सामने सहज महसूस नहीं करता और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। वहीं आत्मसमर्पण के लिए शर्त रखने के सवाल पर उसने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। आत्मसमर्पण करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। अमृतपाल ने कहा कि मैं गिरफ्तारी से नहीं घबराता। उसने कहा कि सारी संगत को यह संदेश पहुंचाया जाए कि वह सही सलामत है। हालांकि उसकी तबीयत कुछ नासाज है और वह केवल एक समय खाना खा रहा है। इसके अलावा उसने कहा कि उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से अपील की कि सरबत खालसा बुलाकर अपने जत्थेदार होने का सबूत दें। ये अपने अस्तित्व को साबित करने का समय है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here