[ad_1]

पोप फ्रांसिस
– फोटो : ANI
विस्तार
पोप फ्रांसिस को सांस लेने में कठिनाई के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने बुधवार को एक बयान में कहा, सांस की बीमारी से पीड़ित है और उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने की आवश्यकता होगी।
ब्रूनी ने एक बयान में कहा कि पोप फ्रांसिस ने हाल के दिनों में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए पोलिक्लिनिको ए जेमेली ले जाया गया। ब्रूनी ने आगे कहा, श्वसन संक्रमण (कोविड-19 संक्रमण को छोड़कर) को देखते हुए उन्हें कुछ दिनों के लिए उचित उपचार की आवश्यकता है। वेटिकन न्यूज के मुताबिक, माटेओ ब्रूनी ने कहा कि इससे पहले भी पोप फ्रांसिस जांच के लिए जेमेली गए थे। यहां डॉक्टरों ने मेडिकल जांच कराने की सलाह दी थी।
[ad_2]
Source link