Home Breaking News तमिलनाडु में अब ‘दही’ पर सियासत: CM स्टालिन ने कहा- हम पर हिंदी न थोपी जाए, FSSAI के आदेश से शुरू हुआ विवाद

तमिलनाडु में अब ‘दही’ पर सियासत: CM स्टालिन ने कहा- हम पर हिंदी न थोपी जाए, FSSAI के आदेश से शुरू हुआ विवाद

0
तमिलनाडु में अब ‘दही’ पर सियासत: CM स्टालिन ने कहा- हम पर हिंदी न थोपी जाए, FSSAI के आदेश से शुरू हुआ विवाद

[ad_1]

The unabashed insistences of #HindiImposition have come to the extent of directing us to label even a curd packet in Hindi, relegating Tamil & Kannada in our own states.

Such brazen disregard to our mother tongues will make sure those responsible are banished from South forever. https://t.co/6qvARicfUw pic.twitter.com/gw07ypyouV

— M.K.Stalin (@mkstalin) March 29, 2023

स्टालिन ने क्या कहा? 

स्टालिन ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को लेकर प्रकाशित एक खबर साझा की जिसमें जिसमें कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) को पैकेट पर दही को प्रमुखता से ‘दही’ मुद्रित करने का निर्देश दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक FSSAI ने केएमएफ को दही के लिए कन्नड़ भाषा में प्रयोग होने वाला शब्द ‘मोसरू’ को कोष्ठक में उपयोग करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा तमिलनाडु कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन को एफएसएसएआई द्वारा बताया गया है कि दही के लिए तमिल भाषा के शब्द ‘तायिर’ को कोष्ठक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए स्टालिन ने कहा, ‘हिंदी थोपने की बेशर्म जिद दही के एक पैकेट पर भी हिंदी में लेबल लगाने के लिए निर्देशित करने की हद तक आ गई है। हमारे अपने राज्यों में तमिल और कन्नड़ को हटा दिया गया है। हमारी मातृभाषाओं की इस तरह की अवहेलना यह सुनिश्चित करेगी कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दक्षिण भारत से हमेशा के लिए निर्वासित कर दिया जाए।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here