[ad_1]

Amritpal singh
– फोटो : एएनआई
विस्तार
मंगलवार रात एक बार फिर से अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, लेकिन उनके साथ इनोवा में सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ अमृतपाल और पपलप्रीत अमृतसर जाने की कोशिश कर रहे थे, जहां पर अमृतपाल सिंह श्री अकाल तख्त साहिब में जाकर नतमस्तक होना चाहता था।
अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत दोनों ही फरार हो गए, जिससे पुलिस की घेराबंदी पर भी सवाल खड़ा हो गया है। पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ शाखा ने मंगलवार शाम में फगवाड़ा में एक कार का पीछा किया। पुलिस को संदेह था कि भगोड़ा अमृतपाल और उसके सहयोगी कार में यात्रा कर रहे हो सकते हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि वाहन में तीन या चार लोग सवार थे और ये लोग यहां मरनाइयां कलां में गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के निकट अपनी कार छोड़कर भाग गए।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फगवाड़ा में भी मेहटियाणा के गांव मरनाइयां के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसा इनपुट है कि अमृतपाल और उसका साथी पपलप्रीत सिंह होशियारपुर-नवांशहर और फगवाड़ा वाली बेल्ट में ही कहीं पर छुपा हुआ है।
पुलिस अधिकारी इनोवा सवार दोनों युवकों का नाम बताने से साफ इंकार कर रहे हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृतपाल सिंह दोनों को लुधियाना-पटियाला मार्ग पर मिला था और वहां से इनके साथ अमृतसर जाने के लिए निकला था।
[ad_2]
Source link