Home Breaking News BAN vs IRE: शाकिब बने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, आयरलैंड ने बांग्लादेश के सामने टेके घुटने

BAN vs IRE: शाकिब बने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, आयरलैंड ने बांग्लादेश के सामने टेके घुटने

0
BAN vs IRE: शाकिब बने टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, आयरलैंड ने बांग्लादेश के सामने टेके घुटने

[ad_1]

शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर ली है। उसने चटगांव में बुधवार (29 मार्च) को खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को 77 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। उसकी आयरलैंड पर लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2012 में तीन मैचों में बांग्लादेशी टीम को 3-0 से सफलता हासिल हुई थी।

बारिश के कारण दोनों टीमों के बीच यह मैच 17-17 ओवर का हुआ। आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 17 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। वह पहले मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 22 रन से हारी थी। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 31 मार्च को चटगांव में खेला जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here