[ad_1]
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने अपने एक ट्वीट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ब्रिटेन की अदालत में ले जाने की धमकी दी है। कांग्रेस ने इसी ट्वीट का इस्तेमाल भाजपा पर हमला करने के लिए किया है और कहा है कि वैश्विक घोटालेबाज अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में आ रहे हैं।
भारत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने गुरुवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। ललिद मोदी ने भगोड़ा कहने के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा कि उन्हें कभी भी आरोप में दोषी नहीं ठहराया गया है।
ललित मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ललित मोदी करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा है, जो डर के कारण भाग गया। भाजपा की निष्क्रियता के कारण अब वह विदेश में आलीशान जीवन का आनंद ले रहा है। उसे लगता है कि हर कोई उसे गंभीरता से लेता है, यह हास्यास्पद है।
[ad_2]
Source link