Home Breaking News GT VS CSK Weather: आईपीएल के पहले मैच पर बारिश का साया, अहमदाबाद में मौसम की आंख-मिचौली से परेशान फैंस

GT VS CSK Weather: आईपीएल के पहले मैच पर बारिश का साया, अहमदाबाद में मौसम की आंख-मिचौली से परेशान फैंस

0
GT VS CSK Weather: आईपीएल के पहले मैच पर बारिश का साया, अहमदाबाद में मौसम की आंख-मिचौली से परेशान फैंस

[ad_1]

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शुक्रवार (31 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं मुकाबला बारिश की भेंट न चढ़ जाए। दरअसल, मैच से एक दिन पहले गुरुवार को शाम में अहमदाबाद में झमाझम बारिश हुई। इससे फैंस के मन में डर बैठ गया है।

गुरुवार को देश के कई शहरों में बारिश हुई। अहमदाबाद में भी देर शाम बारिश हुई। हालांकि, फैंस के अच्छी खबर यह है कि यह ज्यादा देर नहीं हुई और जल्द ही रुक गई। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास करते भी देखा गया। अब फैंस इस बात की प्रार्थना कर रहे हैं कि मैच में बारिश खलल नहीं डाले। मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन होना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here