Home Breaking News Karnataka Elections 2023: पूर्व सीएम येदियुरप्पा का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP के लिए कही ये बड़ी बात

Karnataka Elections 2023: पूर्व सीएम येदियुरप्पा का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP के लिए कही ये बड़ी बात

0
Karnataka Elections 2023: पूर्व सीएम येदियुरप्पा का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP के लिए कही ये बड़ी बात

[ad_1]

बीएस येदियुरप्पा

बीएस येदियुरप्पा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। येदियुरप्पा ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए इसका एलान किया। कहा, ‘मैंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। सीएम पद से भी इसलिए इस्तीफा दिया था क्योंकि मैं पहले ही 80 साल की उम्र पार कर चुका हूं। भले ही मैं 80 साल से अधिक हो गया हूं, मैं इस बार ही नहीं बल्कि अगली बार भी राज्य में घूमूंगा। हम देखेंगे कि न केवल इस बार बल्कि अगली बार भी हमें बहुमत मिले।’ 

येदियुरप्पा ने आगे कहा, ‘हमें कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम सत्ता में वापस आएंगे। कांग्रेस भ्रष्ट है इसलिए 40% कमीशन के झूठे आरोप लगा रही है, मतदाता में ये कोई मुद्दा नहीं है।’

10 मई को चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान बुधवार को हुआ। राज्य में 10 मई को मतदान होना है। 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा है। कर्नाटक में इस वक्त भाजपा की सरकार है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल पांच करोड़ 21 लाख 73 हजार 579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2.59 करोड़ महिला, जबकि 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here