Home Breaking News Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी से पहले भिड़े दो पक्ष, पथराव-आगजनी, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी से पहले भिड़े दो पक्ष, पथराव-आगजनी, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

0
Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी से पहले भिड़े दो पक्ष, पथराव-आगजनी, पुलिस की गाड़ी में लगाई आग

[ad_1]

संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर

संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर
– फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर इलाके में रामनवमी से पहले दो पक्षों में झड़प हुई है। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई है और पथराव हुआ है। पुलिस के वाहन को भी गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया है। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना बुधवार रात की है, जहां छत्रपति संभाजीनगर के किरदपुरा इलाके में यह हिंसा हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। 

क्या है हिंसा की वजह?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार देर रात दो युवकों के बीच एक मंदिर के बाहर झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद दोनों युवकों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद यह आपसी झगड़ा सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। पहले दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और फिर दोनों तरफ से पथराव शुरू  हो गया। इसके बाद वाहनों को आग के हवाले किया जाने लगा। हिंसा की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Maharashtra: डिप्टी CM फडणवीस के घर के बाहर बम होने की सूचना निकली फर्जी, कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here