Home Breaking News PM Modi Degree: पीएम मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़ा आदेश रद्द; अरविंद केजरीवाल पर 25000 रुपये का जुर्माना

PM Modi Degree: पीएम मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़ा आदेश रद्द; अरविंद केजरीवाल पर 25000 रुपये का जुर्माना

0
PM Modi Degree: पीएम मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़ा आदेश रद्द; अरविंद केजरीवाल पर 25000 रुपये का जुर्माना

[ad_1]

पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल

पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल
– फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़े एक आदेश को खारिज कर दिया है। दरअसल, मुख्य सूचना आयोग (सीआईसी) ने अपने आदेश में पीएमओ के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ), गुजरात विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के पीआईओ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री का विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इस आदेश को एकल-न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। केजरीवाल ने पीएम के डिग्री प्रमाण पत्र का विवरण मांगा था।

फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि क्या देश को ये जानने का भी अधिकार नहीं है कि उनके पीएम कितना पढ़े हैं? कोर्ट में इन्होंने डिग्री दिखाए जाने का जबरदस्त विरोध किया। क्यों? और उनकी डिग्री देखने की मांग करने वालों पर जुर्माना लगा दिया जायेगा? ये क्या हो रहा है? अनपढ़ या कम पढ़े लिखे PM देश के लिए बेहद खतरनाक हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here