Home Breaking News Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी, पुलिस टीम पहुंची बरेली

Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी, पुलिस टीम पहुंची बरेली

0
Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी, पुलिस टीम पहुंची बरेली

[ad_1]

बरेली जेल में बंद है अशरफ

बरेली जेल में बंद है अशरफ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जेल में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी है। उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में प्रयागराज पुलिस को बरेली जेल से अशरफ को प्रयागराज ले जाने की अनुमति वहां के सीजेएम कोर्ट से 28 मार्च को ही मिल गई थी। 

प्रयागराज पुलिस को अशरफ को कोर्ट में पेशी करेगी। वहां सीजेएम कोर्ट में पेशी कराकर अशरफ का ज्यूडिशियल रिमांड मांगेगी। ज्यूडिशियल रिमांड मंजूर होते ही पुलिस पूछताछ के लिए अशरफ को अपनी कस्टडी में मांगेगी। बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए अशरफ का 14 दिनों का कस्टडी रिमांड मांग सकती है। 

उमेश पाल हत्याकांड से पहले अशरफ से मिले थे शूटर 

उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली जेल में बंद अशरफ से जुड़े मिले हैं। प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या से पहले अशरफ के गुर्गों ने बरेली आकर उससे जेल में मुलाकात की थी। इधर, इस मामले में प्रयागराज पुलिस की टीम शुक्रवार को बरेली पहुंच गई। यहां से अशरफ को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया जाएगा। 

Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी से बरामद हुई डायरी समेत अहम साक्ष्य, खुलेंगे अशरफ के राज !

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here